मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सज-धजकर तैयार मंडप के बीच प्रशासन की टीम पहुंच गई। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की का विवाह रुकवा दिया गया। बारात आने ही वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पूरी शादी पर “ब्रेक” लग गया। अधिकारियों को काफी मशक्कत करना पड़ी । दूल्हे पर मामला दर्ज हो जाने की चेतावनी देकर उन्होंने शादी रूकवाई। महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में एक नाबालिग का विवाह तय है। सूचना मिलते ही वे पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां टेंट, सजावट, खाने-पीने की व्यवस्था और अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घराती बारात के इंतजार में थे।